Headlines

Restaurants

Fashion

पत्रकार राम महेश्वरी से मारपीट मामले में सिरसा के पत्रकार कल ले सकते है अहम् फैसला

पत्रकार राम महेश्वरी
सिरसा(प्रैसवार्ता)। पंजाब केसरी, सिरसा के संवाददाता राम महेश्वरी से मारपीट प्रकरण में सिरसा के पत्रकारों का एक बैठक कल, 23 नवंबर सुबह 11 बजे मीडिया सैंटर में रखी गई है, जिसमें पत्रकारों द्वारा अहम् फैसला लिया जा सकता है। संवाददाता राम महेश्वरी ने इस मामले में कहा कि शहर थाना पुलिस द्वारा 17 नवंबर को पत्रकारों के समक्ष उन्हें आश्वासन दिया गया था कि इस मामले में ढील कतई नहीं बरती जाएगी और आरोपी रमेश अरोड़ा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। लिहाजा पत्रकारों को एक बार फिर बैठक करने पर मजबूर होना पड़ा है, जिसमें अब कोई अहम् फैसला लिया जा सकता है।
ये है मामला
                              पत्रकार राम महेश्वरी 16 नवम्बर की रात 10 बजे सुरतगढिय़ा चौक के पास स्थित एक डेयरी पर वह दूध लेने गया था। जैसे ही दूध लेकर अपनी मोटरसाइकिल के पास पहुंचा, तभी एक सफेद रंग की कार (एच.आर.24एस/2626) वहां आकर रुकी। कार ड्राइव कर रहे रमेश अरोड़ा ने बेमतलब उसे गंदी गालियां निकाली। जब एतराज जताया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। किसी तरह वह अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर घर के लिए रवाना हुआ, लेकिन तभी हमलावर दोबारा गाड़ी में पीछे लग गए। रास्ते में रुकवाकर फिर मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दी तथा फरार हो गए। इतने में वहां से गुजर रहे पत्रकार राजेंद्र कुमार व दीपक शर्मा यह दृश्य देेखकर रुक गए। दोनों ने उसे घर पहुंचाया। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes