Headlines

Restaurants

Fashion

हरियाणा में कानपुर यूनिवर्सिटी के फर्जी स्टडी सैंटर का भंडाफोड

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। कानपुर यूनिवर्सिटी के सीएसजेएम सैय्यद वकार हुसैन ने हरियाणा पुलिस को पत्र लिखकर फर्जी स्टडी सैंटर चलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा माफिया गिरोह ने छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर का फर्जी स्टडी सैंटर खोलकर हरियाणा से फर्जी पीएचडी की डिग्री बांटनी शुरू कर दी, जिसकी पोल उस समय खुली, जब एक रिसर्च स्कॉलर ने अपनी रिसर्च की अपडेट लेने के लिए कानपुर यूनिवर्सिटी पहुंच गया। रिसर्च स्कॉलर ने पीएचडी करने की ऐवज में एक लाख रूपये फीस जमा करवाने का हवाला देकर सुपरवाईजर स्टॉफ का सहयोग न मिलने पर रजिस्ट्रार सैय्यद वकार हुसैन का द्वारा खटखटाया। हरियाणा में खुले इस फर्जी सैंटर पर संध्या लक्ष्मी को पीएचडी में एडमिशन दिया गया है, जिसके लिए कानपुर युनिवर्सिटी के फर्जी लैटर पैड और रजिस्ट्रार के फर्जी हस्ताक्षर कर पंजीकरण संख्या 73512206 दर्शाते हुए संध्या लक्ष्मी को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग का रिसर्च स्कॉलर बताकर उसे रिसर्च के लिए इंटरनैशनल इनसाई क्लोपीडिया ऑफ कम्युनिकेशन का टॉपिक अप्रूव किया गया है। इस पत्र के साथ ही डॉ. श्याम कुमार दुबे को गाइड बताते हुए 6 मास के प्रशिक्षण कोर्स का जिक्र है, जिसका पीएचडी में रजिस्ट्रेशन से पहले पूरा किया जाना अनिवार्य है। ऐसा ही लैटर देकर संध्या लक्ष्मी के परिवारजन यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि हरियाणा में यूनिवर्सिटी का कोई स्टडी सैंटर नहीं है तथा सभी पत्र  फर्जी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes