Headlines

Restaurants

Fashion

संजीवनी चलाएगा नि:शुल्क शुगर चेकअप अभियान

सिरसा(प्रैसवार्ता)। विश्व डायबिटिज दिवस के उपलक्ष्य में संजीवनी अस्पताल सिरसा में एक विशाल शुगर चेकअप कैंप का आयोजन करने जा रहा है जिसके अंतर्गत शहरवासियों को शुगर के प्रति जागरुक करने के लिए  14 नवंबर 2014 से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शहर में विभिन्न शुगर चेकअप प्वाइंट स्थापित करके लोगों की नि:शुल्क शुगर जांच की जाएगी और उन्हें शुगर के प्रति जागरुक किया जाएगा। यह जानकारी संजीवनी अस्पताल के निदेज़्शक डा. अंजनी कुमार अग्रवाल ने एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस जागरुकता अभियान के तहत संजीवनी अस्पताल की टीम द्वारा सिरसा के  विभिन्न चौकों पर फ्री शुगर चेकअप स्टॉल लगाई जाएगी। जिसमें शहर के लगभग एक लाख लोगों की नि:शुल्क शुगर जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। डा. अंजनी ने बताया कि संजीवनी अस्पताल का उद्देश्य है कि लगभग प्रत्येक शहरवासी की शुगर जांच करके उसे शुगर के प्रति होने वाली बीमारियों व उसके इलाज के प्रति जागरुक किया जाए। उन्होंने बताया कि विश्व में हर10 सैकेंड के बाद एक आदमी शुगर से मरता है और हर 10 सैकेंड में दो आदमी शुगर की बीमारी से ग्रसित होते है। इसी तथ्य के आधार पर संजीवनी अस्पताल द्वारा इस जागरुकता अभियान की शुरूआत की गई। वहीं संजीवनी अस्पताल के मुख्य फिजिशियन डा. सुरेश बिश्नोई ने बताया कि पिछले एक साल से हर वीरवार को संजीवनी अस्पताल में शूगर का नि:शुल्क जांच कैंप आयोजित किया जा रहा है जिससे सैकड़ों लोग जांच करवाकर लाभान्वित हुए है। गौरतलब है कि संजीवनी अस्पताल पहले भी विभिन्न बीमारियों को लेकर जागरुकता व नि:शुल्क चेकअप कैंपों का आयोजन करता रहा है। वहीं अस्पताल में एक ही छत के नीचे विभिन्न डॉक्टरों द्वारा लगभग सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाता है और शीघ्र ही अस्पताल द्वारा एक विश्व स्तरीय कैथ लैब का
शुभारंभ होने जा रहा है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes