Headlines

Restaurants

Fashion

पत्रकार राम माहेश्वरी मारपीट मामले में पत्रकारों की हुई बैठक

पत्रकार राम माहेश्वरी
रानियां(प्रैसवार्ता)। सिरसा से पंजाब केसरी संवाददाता राम महेश्वरी पर हमला बेहद निंदनीय है। राम महेश्वरी पर हमला लोकतंत्र पर प्रहार है। पत्रकार राम महेश्वरी पर हुए हमले के बाद रानियां के पत्रकारों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रैस क्लब रानियां के प्रधान भुपिंद्र विर्क एडवोकेट ने की। श्री विर्क ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया लोगों को जागरूक करने व सामाजिक बुराईयों को दूर करने में अहम रोल अदा करता है। मीडियाकर्मी अपनी जान पर खेलकर लोगों को जानकारी मुहैया करवाते हैं और कुरीतियों व भ्रष्टाचार को दूर मिटाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में अनेक भ्रष्टाचार या भू माफि या के लोग मीडिया से खुनस रखते हैं। इसी प्रकार से ही किसी रंजिश को लेकर पत्रकार राम महेश्वरी पर हमला किया गया। जोकि बेहद निंदनीय है। प्रशासन की ओर से आरोपियों के खिलाफ  जल्द कार्यवाही कर सलाखों के पीछे डालना चाहिए। अगर प्रशासन की ओर से जल्द ही कार्यवाही न की गई तो रानियां के पत्रकार भी रणनीति बनाकर प्रशासन के विरूद्ध मोर्चा खोलने से नहीं हिचकिचाएंगे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes