Headlines

Restaurants

Fashion

ठेकेदारों के लिए सोने की खान है मार्किटिंग बोर्ड

फतेहाबाद (क्राईम भारती)।  भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का वादा करते सत्ता में आई हरियाणा की भाजपा सरकार के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड मंडल फतेहाबाद में भ्रष्टाचार रूपी उड़ रही पतंग की डोर काटना किसी चुनौती से कम नहीं कहा जा सकता। भाजपा सरकार यदि मौजूदा एक्सीयन के कार्यकाल में हुए तथा निर्माणाधीन विकास कार्यों की गंभीरता से जांच करवाए, तो करोड़ों रूपयों की घपलेबाजी सामने आ सकती है। मार्किटिंग बोर्ड फतेहाबाद की देखरेख में हुए घटिया स्तर के निर्माण कार्य अखबार सुर्खियां बन चुके है तथा लोगों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को विभाग के भ्रष्ट तंत्र द्वारा अनदेखा किया जाता रहा है। ''क्राईम भारती" को ढाणी सांचला, भोजराम के राकेश गोदारा, रिसाल सिंह, सुरेंद्र महला, सुरेश कुमार, बलराज जांगड़ा, कृष्ण कुमार, संजय जाखड़, रोहताश झांझडा, बुद्ध राम ने लिखित में कहा है कि ग्राम ढाणी सांचला से सनियाना तक बनने वाली सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है, जिसका विरोध करने पर मार्किटिंग बोर्ड के उपमंडल अभियंता चंद्र्रभान सेलवाल पुलिसिया तंत्र का दवाब बनाकर विरोध को दबाना चाहते है। इसी प्रकार अनाज मंडी भूना में मार्किटिंग बोर्ड द्वारा बनाई जा रही सड़क जगह-जगह से टूट गई है, जिसकी शिकायत मंडी व्यापारी राधेश्याम, सुरेश कुमार, जयदेव, हरीओम, महाबीर, मुकेश कुमार, भगत राम, हरविन्द्र मेहता, कश्मीरी लाल ने मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित की है। मार्किटिंग बोर्ड फतेहाबाद द्वारा नाढ़ोडी-भूथन मार्ग पर बनाई जा रही सड़क घटिया व कम साम्रगी के चलते जगह-जगह से टूट चुकी है। ग्राम के राम कुमार, राजबीर, राजेंद्र, मंजीत, दवेंद्र तथा महेंद्र सिंह ने इस घपलेबाजी की उच्चस्तरीय जांच की मांग राज्य सरकार से की है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes