Headlines

Restaurants

Fashion

नवनियुक्त उपायुक्त निखिल गजराज से संभाला सिरसा जिला का कार्यभार

सिरसा(प्रैसवार्ता)। नवनियुक्त उपायुक्त श्री निखिल गजराज ने मंगलवार को कार्यभार सम्भाल लिया है। वे जिले के 37वें उपायुक्त हैं तथा 2008 बैंच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। वे इससे पहले कुरूक्षेत्र में नियुक्त थे। इसके अलावा वे हिसार में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर तथा रोहतक में प्रशासक हुड्डा के पद पर भी कार्यरत रहें हैं। उनके कार्यभार सम्भालने के अवसर पर नगराधीश श्री निर्मल नागर, जिला राजस्व अधिकारी श्री यतिन्द्र कुमार छोकर तथा जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी श्री दलीप सिह सहित उपायुक्त कार्यालय के स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित थे। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes