कैथल(राजकुमार अग्रवाल)। वीरवार सुबह तकरीबन 4 बजे बरवाला से कवरेज करके चंडीगढ़ जा रहे कुछ पत्रकारों का कैथल से पेहवा के बीच गाँव कुलतारण के पास एक्सिडेंट हो गया जिसमे एक पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी गभींर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया, जबकि ड्राइवर सकुशल है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार जी न्यूज के पत्रकार शिवम भट्ट अपने साथी रोहित खन्ना और जयवीर रावत के साथ वीरवार की सुबह जब कैथल से पेहवा की तरफ जा रहे थे तो गांव कुलतारण के पास उनकी कार सी एच 02 ऐ ऐ 3484 के आगे एक सांड गाडी के आगे आ गया जिसके साथ गाड़ी की टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि इस दुर्घटना में एक पत्रकार शिवम भट्ट को सांड की भी मौत हो गई। दुर्घटना स्थल पर मौके का जायजा लिया गया तो यह देख कर अहसास हुआ कि दुर्घटना कितनी भयंकर थी कि सांड भी इस टक्कर में मर गया और गाड़ी घूम कर सड़क के किनारे खड़े सफेदे से जा टकराई। लेकिन इस दुर्घटना में जहां गाडी और सांड के बीच फैसला था, वहीं खून भी इन दोनों गाड़ी और सांड से करीब 50 मीटर दूर सड़क पर बिखरा पड़ा था। दुर्घटना में मारे गए पत्रकार शिवम भट्ट का स्थानीय इंदिरा गांधी बहुउद्देशीय सामान्य हस्पताल कैथल में पोस्ट मार्टम चल रहा है, तो दूसरी तरह जिला पुलिस कप्तान ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दुर्घटना स्थल पर जाकर मौके का जायजा लिया।
Home > NationalNews > बरवाला से संत रामपाल की कवरेज कर लौट रहे पत्रकारों का एक्सिडेंट, एक की मौके पर मौत
बरवाला से संत रामपाल की कवरेज कर लौट रहे पत्रकारों का एक्सिडेंट, एक की मौके पर मौत
By Pressvarta • 11:02:00 AM • LatestNews NationalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment