Headlines

Restaurants

Fashion

रामपाल की नौटंकी: अस्पताल में छाती पकड़ के बैठा, डॉक्टर ने कहा FIT

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। हिसार के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम की घेरेबंदी के करीब 60 घंटे बाद पुलिस ने  बुधवार रात 9:21 बजे रामपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे वहां से एंबुलेंस में लेकर पंचकूला के सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल पहुंची। यहां पर उसका मेडिकल कराया गया। रामपाल के लिए हाईकोर्ट में बार-बार मेडिकल दिए जा रहे थे लेकिन उसका झूठ सामने आ गया। उसे पंचकूला के डॉक्टरों ने चलने-फिरने के लिए फिट बताया। रामपाल को जब पंचकूला सेक्टर-6 के अस्पताल लाई तो कुल 90 मीटर तक खुद आराम से चलकर रामपाल डॉक्टरों तक गए। करीब 15 मिनट मेडिकल के दौरान खड़े रहे। फिर करीब 180 मीटर तक रामपाल खुद अस्पताल के बीच चले। इस दौरान न उनकी सांस फूली और न ही उनके पैरों ने जवाब दिया।
                    इससे पहले रामपाल के समर्थक बार-बार कहते आ रहे थे कि बाबा अस्वस्थ है और हिल भी नहीं सकते हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि वह इलाज कराने के लिए बाहर गए हुए हैं। रामपाल के समर्थकों का यह भी कहना था कि रामपाल को अगर जबरिया ले जाया गया तो कुछ भी अनहोनी हो सकती है। मेडिकल के बाद रामपाल से खाने को पूछा तो उसने इंकार कर दिया। कहा-रास्ते में खा लिया था। 
 
अस्पताल में फिर की बहानेबाजी
                   रामपाल पकड़े जाने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। रामपाल को जब डॉक्टरों के सामने लाया गया,तो बाबा के साथ आया उसका प्रवक्ता राजकुमार कहने लगा कि उसे पुलिस ने बेहद पीटा है,इसलिए मेडिकल अलग से करें। जबकि बाबा डॉक्टरों के सामने अपनी छाती को लेकर बैठ गया। कहा कि उसकी छाती में दर्द है। असलियत कुछ ही समय में सामने आ गई। रामपाल का ईसीजी हुआ,जिसमें कुछ गलत सामने नहीं आया। डॉक्टरों ने रामपाल को अंडर ऑब्जरवेशन भर्ती कर लिया है।
 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes