Headlines

Restaurants

Fashion

लायन अशोक चोपड़ा के जन्मदिन पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित

रतिया(प्रैसवार्ता)। आज देश के अधिकांश हिस्सो में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं मे मुख्य रूप से ट्रैक्टर-ट्रालियों का योगदान सबसे ज्यादा है, इसलिए आज समय की आवश्यकता है कि ट्रैक्टर चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाए तथा उन्हें यह समझाया जाए कि ट्रालियों के पीछे रिफ्लैक्टर होना आवश्यक है। यह शब्द यहां लायन्स क्लब रतिया टाऊन के सचिव लायन अशोक चोपड़ा के जन्म दिन पर आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में बोलते हुए गांव जाखन दादी के पूर्व सरपंच बलविन्द्र ङ्क्षसह भोला ने कहे। उन्होंने क्लब द्वारा यहां संजय गांधी चौक पर आयोजित ट्रालियों पर रिफ्लैक्टर लगाने के अभियान की शुरूआत स्वयं एक ट्राली पर रिफ्लैक्टर लगाकर की। इस अवसर पर रतिया चौकी थाना इंचार्ज ओमप्रकाश अपने स्टाफ सहित उपस्थित थे। उन्होंने क्लब के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए समाज सेवा के कार्यो में लायन्स क्लब रतिया टाऊन की सराहना की और कहा कि क्लब के सदस्य हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहते हैं। क्लब अध्यक्ष लायन रमेश सिंगला ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उपस्थित लोगों को क्लब द्वारा इस वर्ष किए गए एवं किए जाने वाले कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया। इस कैम्प के परियोजना अधिकारी लायन सुरेश जैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारे क्लब का प्रमोनेट प्रोजैक्ट है तथा क्लब हर वर्ष वाहन चालकों को जागरु करने के लिए यह कार्यक्रम चलाता है। उन्होंने वाहन चालकों से अनुरोध किया कि वह वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें, क्योंकि लोगों की जान की सुरक्षा की जिम्मेंवारी वाहन चालकों की होती है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 250 के लगभग ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लैक्टर लगाए गए। समारोह के पश्चात मुख्यातिथि सहित क्लब सदस्यों को क्लब सचिव लायन अशोक चोपड़ा के प्रतिष्ठान पर जलपान करवाया गया तथा मुख्यातिथि बलविन्द्र सिंह भोला को क्लब की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्व लायन रमेश सिंगला, अशोक चोपड़ा, ऋषिकेश गर्ग, सुरेश जैन, सतप्रकाश जैन, सुशील जैन, सुनील जैन, धन्ना भगत जिंदल, लाल सिंह, पवन सरदाना, कीर्ति जैन, अमर गोयल, पवन जैन, डा. विनोद शर्मा, भूपेन्द्र सैनी, कमलेश ग्रोवर, नवनीत मेहता एवं स्वयंसेवी सुखपाल सिंह, निशान सिंह, राजेन्द्र सिंह, रमन कुमार, जोगेन्द्र बाल्मीकी, राजकरण आदि भी उपस्थित थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes