Headlines

Restaurants

Fashion

सार्वजनिक स्थानों पर बेची जा रही है शराब

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सिरसा में निजी होटलों व सार्वजनिक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से शराब पिलाने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और पुलिस प्रशासन इनके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिरसा शहर में करीब 36 परमिट अहाते है, जो प्रतिवर्ष करीब 5 लाख राजस्व अदा करते है। इसके बावजूद शहर में जगह-जगह रेहड़ी संचालक से लेकर निजी चिकन कार्नर, होटलों में शराब पिलाई जा रही है। यहां तक होटलों के बाहर वाहनों में रात्रि को जाम झलकते हैं। जिसके कारण बाजारों में कई बार जाम भी लग जाते हैं। इस अवैध सप्लाई को रोकने के लिए सिरसा की एक एसोसिएशन ने कुछ प्रयास किए थे, मगर वे भी सफल नहीं हो पाए और सिरसा में अवैध शराब सप्लाई का सिलसिला अभी तक जारी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes