Headlines

Restaurants

Fashion

जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज में नवागन्तुकों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज में नवागन्तुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 'ब्लूमिंग फ्रेस्टोस-2014' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि जेसीडी विद्यापीठ के प्रबन्ध निदेशक रियर एडमिरल राव सुरेन्द्र सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि राव सुरेन्द्र सिंह एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में सचिन गुंबर द्वारा 'रंगरसिया' गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया, इसके पश्चात् अनिल एवं गु्रप द्वारा एक हास्य नाटिका का मंचन किया गया, जिसने सभी को हंसाकर लोट-पोट कर दिया। वहीं बटर फलाई गु्रप द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत करके खूब वाहवाही लूटी गई। उधर छात्रा नैना ने हिन्दी गीत 'होंठों में ऐसी बात में दबा के चली आई' पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् मुस्कान एवं साक्षी ने अपने नृत्य के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध किया। इसके उपरांत सौरभ एवं गु्रप द्वारा पंजाबी सभ्यता की छटा बिखेरते हुए भंगड़ा प्रस्तुत करके सभी को अपने संग झूमने पर विवश किया। इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं को तीर चरणों में करवाकर निर्णायक मण्डल, जिसमें प्रो. शिखा गोयल, सीमा बांगड़ व पूजा नागपाल द्वारा विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के आधार पर दिशाबल ग्रोवर को मिस्टर तथा अरपना को मिस. फ्रेशर चुना, वहीं कौशल को मिस्टर तथा मनप्रीत को मिस टैलेंट एवं रजत को मिस्टर तथा तमन्ना को मिस ईव के खिताब से नवाजा गया।  इस मौके पर राव सुरेन्द्र सिंह ने नवागन्तुक विद्यार्थियों को जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज में नए सदस्य के रूप में शामिल होने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए आप लोगों को जहां एक बहुत अच्छा संस्थान मिला है, वहीं यहां पर आप लोगों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा भी दी जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जितना भी समय विद्यापीठ प्रांगण में रहते हैं तो उसका सदुपयोग करें, वैसे भी हमें हमेशा समय की अहमियत को समझना चाहिए ताकि हमें सफलता प्राप्त हो सके। श्री राव ने कहा कि अपने समय को व्यर्थ में न गवाएं क्योंकि यह कीमती समय एक बार बीत जाने के पश्चात् पुन: लौटकर नहीं आएगा, इसलिए आप अपने प्रत्येक क्षण को अच्छे कार्यों में लगाएं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का यह कर्तव्य बनता है कि वह विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ उन्हें अच्छा आचरण भी प्रदान करें ताकि वे शुद्ध विचारों वाले नागरिक बन सकें और देशहित के लिए कार्य कर सकें।  कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नक्षत्र सोसायटी के इंचार्ज व इलैक्ट्रीकल विभाग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान आप सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आपस में एक परिवार की भांति है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपको अपने गुरु जनों से शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में पूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा तथा आपका भी यह दायित्व बनता है कि आप भी पूर्ण अनुशासन एवं समपर्ण भाव से कॉलेज के नियमों का पालना करते हुए बेहतर शिक्षा हासिल करें तथा अच्छे इंजीनियर बनके अपने संस्थान, माता-पिता एवं सम्पूर्ण जिला के साथ-साथ अपने राज्य का भी नाम रोशन करें ताकि आपकी एक अलग पहचान कायम हो सकें। डॉ. दास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से उन्हें जीवन की अनेक कठिनाईयों का सामना करने की सामथ्र्य प्राप्त होती है, जिसका वह डटकर सामना करने में सक्षम बनते हैं।  कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि एवं कॉलेज प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के सभी कॉलेजों के प्राचार्य, इंजीनियरिंग कॉलेज का समूचा स्टॉफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes