Headlines

Restaurants

Fashion

नवजोत सिंह सिद्धू की श्री अकाल तख्त को शिकायत

बठिण्डा(प्रैसवार्ता)। भाजपाई दिग्गज एवं पूर्व सांसद नवजोत सिधु से निपटने के लिए शिरोमणी अकाली दल और उनके समर्थक संगठनों ने कमर कस ली है। उनके हाथ गुरबाणी की एक तुक को तोड़-मरोड़कर पेश करने का मुद्दा आ गया है, जिसको लेकर अकाली दल समर्थक संगठनों ने श्री अकाल तख्त तक शिकायत पहुंचाई है। सिधु को श्री अकाल तख्त पर तलब करना आसान दिखाई नहीं देता, जबकि जत्थेदार निरंकारियों की तरह हुकमनामा जारी करके सिख समुदाय को सिधु के साथ संबंध न रखने का निर्देश जारी कर दे। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने नवजोत सिधु के राजनीतिक हमलों और टिप्पणी पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक दस्तक दी थी, मगर उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की, बल्कि सिधु को जम्मू-कश्मीर, झारखंड और दिल्ली का चुनाव प्रमुख बनाकर अकाली दल के जख्मों पर नमक छिड़क दिया। सिधु द्वारा गुरबाणी के तुक को तोड़ मरोड़ करने की शिकायत पर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ने पांच सिंह साहिबानों की बैठक में विचार का आश्वासन शिकायतकर्ताओं को दिया है। सूत्रों के मुताबिक श्री अकाल तख्त पर केवल संपूर्ण सिख को ही तलब किया जा सकता है, जबकि सिधु पतित सिख है। श्री अकाल तख्त द्वारा सिखों को निर्देश दिया जा सकता है कि सिधु के साथ संबंध न रखें।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes