Headlines

Restaurants

Fashion

ट्रेफिक पुलिस की बदसलूकी के खिलाफ पत्रकारों ने दिया धरना

अमृतसर(बिक्रम गिल)।  अमृतसर में वीरवार को स्थानीय पत्रकारों की तरफ से हाल गेट के बाहर धरना लगा कर ट्रैफि़क पुलिस की धकेशाही के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।  दरअसल जब पत्रकार अवदेश गुप्ता हाल गेट चौंक में कवरेज करने  के लिए पहुंचे तो उन्होंने अपना स्कूटर सड़क के बिल्कुल किनारे पर लगा दिया, जहां दो महिला कांस्टेबल आईं और पत्रकार को कहने लगी कि तूमने गलत पार्किंग की है तो पत्रकार ने कहा कर पार्किंग बिल्कुल सही है तो उक्त कांस्टेबल ने कागज़ दिखाने का रोब डाला तो पत्रकार ने कहा आपके पास कागज़ चैक करने का अधिकार नहीं है आप अपने किसी सीनियर अफ़सर को बुला ले मैं कागज़ दिखा देता हूं।  तो महिला कांस्टेबलें भड़क उठी और कहने लगी कि अब तू हमें सिखाएगा कि हमारे क्या अधिकार हैं।  हम तुम्हें बताते हैं कि  पुलिस क्या कर सकती है।  उसी समय ए इस आई सुभेग सिंह आ गया और कहा कि यह शहर के पुराने पत्रकार हैं तो उक्त महिला कांस्टेबलो ने कहा कर तू थानेदार को रिश्वत दे रहा है।  पीडित पत्रकार के मुताबिक मौका पर पहुंचे सर्कल इंचार्ज इंस्पेक्टर अमोलक सिंह ने भी दोनों पक्ष की बात सुने बिना ही रोब झाडऩा शुरू कर दिया और महिला कांस्टेबलो  को गाड़ी में बिठा कर चला गया।  जिस पर समूह पत्रकारों ने रोष जाहर करते हुए हाल गेट जाम कर दिया और करीब 3 घंटे हाल गेट जाम ही रहा।  कुछ समय बाद उच्च अधिकारी घटना वाली जगह पहुंचे और मामले को सुलझाने की कोशिश की परन्तु पत्रकार महिला कांस्टेबल को सस्पैंड करने और इंस्पेक्टर अमोलक सिंह को लाईन हाजिर करने की मांग पर अड़े हुए थे।  

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes