Headlines

Restaurants

Fashion

मानव तस्करों की चपेट में कई पंजाबी चेहरे

कपूरथला(क्राईम भारती)। मानव तस्करी का गढ़ बन चुके सहारा रेगिस्तान दर्जनों पंजाबियों को अपनी चपेट में ले चुका है, जबकि सैंकड़ों जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है, जिनमें से पंजाब के 37 ऐसे युवक है, जिनका उनके परिवारजनों को एक दशक से इंतजार है। ''क्राईम भारती" को मिली जानकारी के अनुसार विदेश भेजने के चक्कर में भारी भरकम खर्च कर चुके पंजाबी परिवारों के लापता युवकों में दविन्द्र सिंह, बलजीत सिंह निवासी महसमपुर (जालंधर), गुरप्रीत सिंह निवासी नंगल लुबाना (कपूरथला), अमनदीप निवासी बेगोवाल (कपूरथला), जतिन्द्र सिंह ग्राम रूडकां कला (जालंधर), लैहबर सिंह निवासी माधवन (नवां शहर), विजय कुमार निवासी ग्राम थिगली (कपूरथला), गुरजीत सिंह निवासी सिंधवा दोना (कपूरथला), हरजिन्द्र सिंह  निवासी बडियाला(कपूरथला), सुखजिन्द्र वासी हस्सूवाल (कपूरथला), हरजिन्द्र सिंह निवासी तलवाड़ा भुलत्थ (कपूरथला), जसवंत सिंह निवासी जलाल नंगल (होशियारपुर), गुलाब सिंह निवासी बल्लोचक (होशियारपुर), चरणजीत सिंह निवासी महसमपुर(नवां शहर), रंजीत सिंह निवासी भुलत्थ (कपूरथला) सहित कई ऐसे युवक है, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पीडि़त परिवारों की कोशिशों उपरांत वर्ष 2005 में ट्रेवल एजेंट के खिलाफ थाना सुभानपुर तथा थाना सदर कपूरथला में धोखाधड़ी के मामले तो दर्ज कर लिए गए है, मगर कार्रवाई का इंतजार पीडि़त परिवार अभी तक कर रहे है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes