सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकाली दल द्वारा दिए गए इनैलो समर्थन से बौखलाई भाजपा ने अकाली दल के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। अकाली दल का भाजपा से दो दशक से ज्यादा समय से पंजाब में तालमेल है, मगर अकाली दल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध किया था। भाजपाई दिग्गज एवं पूर्व सांसद नवजोत सिधु ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल को आड़े हाथों लेते हुए सार्वजनिक तौर पर कहा है कि बादल सरकार में 10 प्रतिशत सेवा तथा 90 प्रतिशत मेवा (गोलमाल) कार्यक्रम चल रहा है और पंजाब वासियों को इंसाफ से वंचित रहना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में राज नहीं सेवा का राग बादल सरकार द्वारा अलापा जा रहा है। सिधु का कहना है कि दो वर्ष बाद पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक तस्वीर बदल जाएगी और लोग स्वस्थ, खुशहाल व बेफिक्र होकर अपना जीवन बसर कर सकेंगे, जो अब सताप भोग रहे है, से संकेत मिलता है कि अकाली दल और भाजपा की दूरियां काफी बढ़ चुकी है। भाजपा व संघ की पंजाब में सक्रियता ने अकाली दल को भी सतर्क कर दिया है और अकाली दल भी भाजपाई राजनीति को गंभीरता से ले रहा है।
Home > PoliticalNews > नवजोत सिधु ने बजाई अकाली दल के विरूद्ध डुगडुगी
नवजोत सिधु ने बजाई अकाली दल के विरूद्ध डुगडुगी
By Pressvarta • 5:27:00 PM • LatestNews PoliticalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment