सिरसा(प्रैसवार्ता)। भारत सरकार ने नोटरी पब्लिक द्वारा लिए जाने वाले शपथ पत्र सत्यापन शुल्क में वृद्धि कर दी है। ''प्रैसवार्ता" को मिली जानकारी के अनुसार अब सामान्य शपथ पत्र को सत्यापित करवाने के लिए लोगों को 35 रूपये प्रति शपथ पत्र चुकाने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 15 रूपये था। लेन-देन के सौदों के शपथ पत्र के सत्यापन पर शुल्क भी केंद्र सरकार द्वारा संशोधित किया गया है। नए संशोधन के अनुसार 10 हजार से लेकर 25 हजार रूपये तक के शपथ पत्रों के लिए सत्यापन शुल्क 75 रूपये से बढ़ाकर 100 रूपये, इसी प्रकार 25 हजार रूपये से 50 हजार रूपये तक के शपथ पत्रों पर 110 रूपये की बजाए 150 रूपये तथा इसके ऊपर के शपथ पत्रों के लिए 150 रूपये की बजाए 200 रूपये सत्यापन शुल्क होगा, जबकि फोटोस्टेट प्रतियों की सत्यापन करने पर पांच रूपये की बजाए दस रूपये होगा।
Home > NorthIndiaNews > नोटरी फीस बढ़ी : शपथ पत्र सत्यापन हुआ महंगा
नोटरी फीस बढ़ी : शपथ पत्र सत्यापन हुआ महंगा
By Pressvarta • 11:06:00 AM • LatestNews NorthIndiaNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment