Headlines

Restaurants

Fashion

मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म

सिरसा(प्रैसवार्ता) कंगनपुर की एक मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को सदर थाना पुलिस में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि कंगनपुर की एक मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म हो गया है। पीड़ित महिला इधर-उधर भटक रही है। जिसके बाद पुलिस बताये गए निर्धारित स्थान पर पहुंच गई। महिला का बयान दर्ज किया गया। जिसमें बताया गया कि दस दिन पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

दुष्कर्म की जगह बताने में असमर्थ 
                             मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण पीड़िता दुष्कर्म की जगह नहीं बता पा रही है। साथ ही वह आरोपी के बारे में भी कुछ बताने से असमर्थ है। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि महिला के साथ पुलिस जांच में जुटी हुई है। जगह की पहचान की जा रही है ताकि कुछ सबूत एकत्रित किया जा सके।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes