इंदौर(प्रैसवार्ता)। फिल्म प्रमोशन के लिए चाटर्ड विमान से इंदौर आए बाबा राम रहीम के साथ एक ओर नया विवाद जुड़ गया है। इंदौर एयरपोर्ट पर बॉडी गार्ड के कारण बाबा राम रहीम प्रमुख डेरा सच्चा सौदा को करीब डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया, क्योंकि उनके साथ गए सुरक्षाा कर्मचारियों के पास मौजूद पांच ए.के.47 व कार्बाइन को हवाई जहाज में ले जाने की अनुमति नहीं थी, जिसके चलते सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें रोक लिया। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेट हरेन्द्र नारायण ने "प्रैसवार्ता" को बताया कि डेरामुखी के साथ आए सुरक्षा कर्मियों के पास फ्लाईट मूवमैंट ऑर्डर नहीं थे, इसलिए उन्हें हवाई जहाज में जाने से रोका गया। हरियाणा पुलिस के आईजी ने ऑर्डर फैक्स किए, तब जाकर सुरक्षा कर्मियों को जाने दिया गया। पंजाब के जवानों के पास अनुमति नहीं थी, इसलिए उन्हें जाने से रोक दिया गया। फिल्म एमएसजी के प्रमोशन उपरांत लौटने के बाबा राम रहीम बॉडी गार्ड के लाव लश्कर के साथ सांय करीब पांच बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्होंने 6 बजकर 50 मिनट को अपने चार्टर प्लेन से जाना था। एयरपोर्ट पर बाबा के साथ बॉडी गार्ड के पास एके 47 देखकर सीआईएसएफ ने परमिशन लैटर की मांग की, जिसके न मिलने पर सुरक्षा कर्मियों को रोक लिया गया। जिस पर बाबा समर्थक हंगामा करने लगे, मगर सीआईएसएफ की सख्ती के आगे बाबा की सभी दलीलें काम नहीं आई, क्योंकि हथियारों के साथ हवाई यात्रा करने के लिए फ्लाईंग मूवमैंट आर्डर जरूरी होते है। आखिरकार हरियाणा के आईजी का फैक्स मिलने उपरांत ही दो सुरक्षा कर्मियों को प्रवेश अनुमति दी गई। नियमानुसार हथियारों के साथ किसी व्यक्ति को हवाई जहाज में बगैर मूवमैंट आर्डर के प्रवेश नहीं करने दिया जा सकता। आते समय बाबा के साथ आए सुरक्षा कर्मियों की जांच क्यों नहीं की गई, ने एक जांच विषय को जन्म दे दिया है।
Home > LatestNews > बाबा राम रहीम और ए के 47
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Baba re baba
ReplyDeletewww.indianewstv.in
galat hai bhai ye to
ReplyDelete