Headlines

Restaurants

Fashion

पुलिस महानिरीक्षक पहुंचे सिरसा, अधिकारियों की ली बैठक

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज अनिल राव शुक्रवार को अपने विभागीय दौरे के दौरान सिरसा पहुंचे। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक मितेश जैन, डीएसपी मुख्यालय जगदीश काजला, डीएसपी सिरसा रविन्द्र सींवर, डीएसपी डबवाली सत्यपाल सिंह यादव तथा जिला के सभी थाना प्रभारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी शामिल हुए। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव ने कहा कि गैर कानूनी धंधा करने वालों तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करें। उन्होंने कहा कि गैर कानूनी धंधा करने वालों की टोह लेकर उनके विरुद्ध कारगर ढंग से कार्रवाई करें। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि नशामुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधिकारी नशे से प्रभावित गांवों में जाकर लोगों को जागरुक करें तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आमजन का सहयोग लेकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करें। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि रात्रि गश्त को और बढ़ाएं तथा औचक नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच करें।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने पुलिस महानिरीक्षक को जिला में नशामुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में अवगत करवाया तथा बताया कि जिलाभर में गैरकानूनी धंधा करने वालों के विरुद्ध जिलापुलिस द्वारा जोरदार अभियान चलाया जा रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वहीं शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की भी जानकारी दी। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes