Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा में स्कूटर सवार से 14 किलो चूरापोस्त बरामद

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिला की एंटी नारकोटिक्स सैल ने स्कूटर सवार एक व्यक्ति को रानियां चुंगी क्षेत्र से 14 किलो चूरापोस्त सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दारा सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी रानियां चुंगी के रूप में की गई है। आरोपी के विरुद्ध शहर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रैसवार्ता को प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सैल के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी रानियां चुंगी क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति स्कूटर नंबर एचआर-24ए/3440 पर सवार होकर आया। पुलिस पार्टी द्वारा उक्त व्यक्ति की रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 14 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes