Headlines

Restaurants

Fashion

नई जिम्मेदारी लेकर सिरसा पहुंचे जगदीश चोपड़ा का हुआ नागरिक अभिनंदन, नजर नहीं आए प्रो.गणेशी लाल

सिरसा(प्रैसवार्ता)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के राजनैतिक सलाहकार नियुक्त होने के बाद पहली बार सिरसा पहुंचे जगदीश चोपड़ा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार जगदीश चोपड़ा शनिवार दोपहर करीब सवा दो बजे पीडब्लयूडी रेस्ट हाऊस पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं, पगड़ी व तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इसके जगदीश चोपड़ा को ओपन गाड़ी में बैठाकर पूरे शहर में रोड़ शो निकाला। पीडब्लयूडी रेस्ट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चोपड़ा ने कहा कि सभी का यहां पहुंचने पर अभिनंदन है, स्वागत है। इस बार भाजपा की सरकार बनी है और यह किसी नेता की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की सरकार है। उन कार्यकर्ताओं की, जिनमें देश के प्रति तड़प है, सोच है। यह आम आदमी की सरकार है, गरीब की सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि सभी वर्गों को एक साथ लेकर काम करना है। हमे लास्ट पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जो हम करेंगे, वहीं करेंगे। जो करेंगे, वहीं कहेंगे। भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास करेगी। सिरसा के साथ किसी तरीक का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। ऐसा नहीं है कि सिरसा में सबसे अधिक काम होगा, मगर किसी भी जिले से पीछे भी नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पिछली सरकारों की चर्चा नहीं करना चाहता, क्योंकि इससे पूर्व सिरसा में कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा। भाजपा सरकार में शहर को विकास में आगे ले जाया जाएगा, जिसका पता बहुत जल्द लग जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी राजनेता, प्रशासनिक अधिकारीआपसी तालमेल से काम करेंगे।

प्रोफेसर गणेशी लाल नजर नहीं आए
प्रैसवार्ता के विश्वसनीय सूत्रों की मानें, तो जगदीश चोपड़ा के नागरिक अभिनंदन में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर गणेशी लाल नजर नहीं आए। हालांकि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले उनके बेटे मनीश सिंगला अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पीडब्लयूडी रेस्ट हाऊस पहुंचे। इसके अलावा शहर के भाजपा नेता राहुल सेतिया व सुनीता सेतिया भी कार्यक्रम से नदारद थी। भाजपा नेता यतिंद्र सिंह एडवोकेट के बार बार निवेदन करनेे पर भी कार्यकर्ताओं ने अपने वाहन रास्ते से नहीं हटाए। मौके पर पहुंचे एसएचओ सुरेशपाल ने कार्यकर्ताओं से निवेदन किया, मगर जब वे नहीं मानें, तो मजबूरन पुलिस को वाहनों को वाहनों को वहां से हटाना पड़ा। अभिनंदन समारोह को लेकर रेस्ट हाऊस में काफी भीड़ दिखाई दी। इससे पूर्व भाजपा के किसी नेता के आने पर भीड़ दिखाई नहीं दी। चोपड़ा की गाड़ी भी फूलमालाओं से लादी हुई थी, जिससे गाड़ी पर लगी लालबत्ती भी नजर नहीं आ रही थी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes