सिरसा(प्रैसवार्ता)। धर्मनगरी सिरसा में नशीले पदार्थों का व्यापार इन दिनों धडल्ले से हो रहा है, जिस कारण युवा वर्ग नशे की लत में आता जा रहा है। सूत्रों से प्रैसवार्ता को मिली उक्त जानकारी के अनुसार सिरसा जिला में नशीले पदार्थों के लगातार अवैध तरीके से बिक्री के कारोबार ने तेजी पकड़ी ली है। ऐसा नहीं है कि पुलिस इस मामले में कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है। पुलिस ने गत दिवस ही एक शख्स को काबू किया है, जो स्कूटर पर 14 किलो चूरापोस्त ले जा रहा था, मगर नशीले पदार्थ कारोबारियों के लिंक्स इतने मजबूत है कि इन्हें पहले ही पुलिस के पहुंचने की सूचना मिल जाती है। लिहाजा ये पुलिस के आना से पहले ही इधर-उधर हो जाते है या फिर नशीले पदार्थों को इधर-उधर छिपा देते है। आलम यह है कि नशा करना आज युवाओं के लिए फैशन बन चुका है और इसे बेचने वाले इतने शातिर है कि वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते। प्रैसवार्ता को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिरसा शहर के कुछ इलाकों में स्थित किराने व मेडीकल की दुकानों पर नशीले पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। शाम ढ़लते ही सारे नशेड़ी इन दुकानों के आस-पास घूमते नजर आते है। नशीले पदार्थों की आसानी से उपलब्धता होने के कारण शहर के अधिकतर युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं, जोकि एक चिंता का विषय है।
Home > LatestNews > सिरसा में किराने व मेडीकल की दुकानों पर बिक रहा है नशा
सिरसा में किराने व मेडीकल की दुकानों पर बिक रहा है नशा
By Pressvarta • 6:29:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment