Headlines

Restaurants

Fashion

ट्राली पर नहीं लगा था रिफ्लेक्टर, पीछे से कार टकराई, हादसे में दूल्हे के चार दोस्तों की मौत

डबवाली(प्रैसवार्ता)। सोमवार देर शाम को बठिण्डा रोड़ पर स्थित गांव डूमवाली के पास एक स्कोडा कार व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में कार सवार 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी शादी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी के शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखाया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद सभी को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार हादसे में टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं था। कार पीछे से ट्राली में लगी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों में गांव पन्नीवाल मोरिका निवासी जगदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, जगसीर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, जगसीर सिंह पुत्र बाबु सिंह उर्फ काका सिंह, देसूजोधा निवासी हरप्रीत सिंह पुऋ हरबंस सिंह इत्यादि शामिल है। मौके पर पहुंची पंजाब की संगत मंडी पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू  कर दी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes