Headlines

Restaurants

Fashion

जेसीड़ी में हुई पत्रकार वार्ता, उपलब्धियों का प्रबंध निदेशक ने दिया ब्यौरा

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जेसीडी विद्यापीठ के सभागार में बुधवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रबंधक निदेशक रियर एडमिरल राव सुरेंद्र सिंह ने संस्थान की उपलब्धियों व भविष्य में किए जाने वाले बेहतर कार्यों का वर्णन किया। राव सुरेंद्र सिंह ने इस पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि जेसीडी विद्यापीठ खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ साथ शिक्षा में भी अपना कोई सानी नहीं रखता है। यहां के विद्यार्थी के साथ साथ शिक्षकगण भी समय समय पर अपने बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से संस्थान एवं स्वयं का नाम रोशन करते रहते है। इस जेसीडी विद्यापीठ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था बनाने के लिए नए आयाम जोड़े जा रहे है और प्रयास किया जा रहा है कि जेसीडी में शिक्षा हासिल करने वाला प्रत्येक विद्यार्थी केवल शिक्षा में ही नहीं, अपितु प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर हो। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जेसीडी विद्यापीठ को शिक्षा में ओर बेहतर सुधार के लिए जेसीडी विद्यापीठ के विभिन्न विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों से बैठकें कर उनकी अनेक समस्याएं जैसे वाई-फाई व इंटरनेट, खाने पीने की शिकायतें एवं अन्य शिकायतों का निवारण कर विद्यार्थियों का विश्वास जीतने का काम किया है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes