Headlines

Restaurants

Fashion

4 दिन में 'एमएसजी द मैसेंजर' ने कमाए 61.15 करोड़

सिरसा(प्रैसवार्ता)। 'एमएसजी द मैसेंजर' बाक्स आफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने मात्र चार दिनों में 61.15 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। एमएसजी द मैसेंजर के निर्माता हकीकत एंटरप्राईजिज के निदेशक सीपी अरोड़ा ने बताया कि 'एमएसजी द मैसेजर' को देशभर में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। यह फिल्म हालांकि पंजाब व उत्तराखंड में रिलीज नहीं हुई है इसके बावजूद सिनेमा हॉल व पीवीआर दर्शकों से खचाखच भरे हुए हैं। एडवांस बुकिंग चल रही है। लोग फिल्म देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। उन्होंनें बताया कि क्रिकेट के विश्व कप के दौरान जब बड़े बड़े निर्देशक फिल्म रिलीज करने से बचते हैं, जबकि दूसरी तरफ 'एमएसजी द मैसेंजर' के प्रति लोगों की दीवानगी सिर चढ़ बोल रही है। संत गुरमीत राम रहीम सिंह के निर्देशन तथा अभिनय से सजी इस फिल्म के आने वाले दिनों में भी जबरदस्त बिजनेस करने की प्रबल संभावना है। उल्लेखनीय है कि एमएसजी द मैसेंजर ऑफ गॉड देशभर में करीब 4000 पीवीआर में रिलीज हुई है तथा सभी जगह हाउसफुल चल रहे है। फिल्म के माध्यम से पूज्य गुरुजी ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे 105 मानवता भलाई कार्यों में से कुछ कार्यों को जन जन तक पहुंचाया है। फिल्म में पूज्य गुरुजी द्वारा लिखे व गाए गए सातों गीतों को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes