Headlines

Restaurants

Fashion

पैंशन हड़पने के मामले में सौंपा ज्ञापन

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पैंशन हड़पने के मामले में गांव चामल के दोषी सरपंच सूरजभान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामवासियों की ओर से पंचायत सदस्य रामचंद्र कंबोज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त श्री निखिल गजराज के नाम एक ज्ञापन जिला राजस्व अधिकारी को सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उपायुक्त के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि गांव चामल का मौजूदा सरपंच सूरजभान गरीबों की पैंशन हड़प रहा है और अपनी दबंगई दिखा रहा है। जिला समाज कल्याण द्वारा पैंशन हड़पने के मामले में जांच की गई थी, जिसमें सरपंच को दोषी पाया गया था। इसके बावजूद इस सरपंच के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा इस सरपंच को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया था, जिसका जवाब देना इस सरपंच ने उचित नहीं समझा। लिहाजा सभी ग्रामवासी इस सरपंच से परेशान है, जिसके चलते बार-बार ज्ञापन सौंपा जा रहा है। जिला राजस्व अधिकारी ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी और दोषीगण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नानकचंद, कश्मीर चंद, निर्मल, मंगत नढ्ढा इत्यादि मौजूद थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes