सिरसा/बठिंडा(प्रैसवार्ता)। विख्यात कॉटन व्यवसायी महेश शारदा निवासी सिरसा को द इंडियन कॉटन एसोसिएशन लिमेटड़ का अध्यक्ष चुना गया है, जिससे सिरसा जिला का नाम रोशन हुआ है। महेश शारदा मूलत: सिरसा के ही रहने वाले हैं और उनकी फर्म दीनदयाल पुरूषोत्तम लाल शहरी की प्रमुख कॉटन फर्मों में से एक है। महेश शारदा का चयन द इंडियन कॉटन एसोसिएशन लिमिटेड के बठिंडा स्थित मुख्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। महेश शारदा 2013 से 2014 में भी इसी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। महेश के अलावा सुशील फुटेला को उपाध्यक्ष और पवन कुमार नागौरी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। एसोसिएशन के कामकाज के अनुभव और 2013-14 के अध्यक्ष काल के दौरान उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें दोबारा अध्यक्ष चुना है। सिरसा के विभिन्न गणमान्य लोगों और सामाजिक संगठनों ने महेश शारदा को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा कि हमारे शहर के लिए फर्क की बात है।
Home > NorthIndiaNews > महेश शारदा बने ऑल इंडिया कॉटन एसोसिएशन के अध्यक्ष
महेश शारदा बने ऑल इंडिया कॉटन एसोसिएशन के अध्यक्ष
By Pressvarta • 3:49:00 PM • LatestNews NorthIndiaNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment