सिरसा(प्रैसवार्ता)। पैट्रोल पर लगाए गए वैट के विरोध में यूथ कांग्रेस व छात्र संगठन एनएसयूआई ने शनिवार शाम सुभाष चौंक पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पूतला फूंका। दोनो संगठनों के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि आमजन पहले ही महंगाई की मार झेल रहा है, अब भाजपा की पैट्रोल पर वैट नीति आ गई है। भाजपा को इस तरह की नीतियों को लागू करने से पूर्व सोचना चाहिए। अच्छे दिनों का ख्वाब दिखाने वाली भाजपा ने अपनी असलीयत दिखानी शुरू कर दी है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर चंदन गाबा, मैक्स साहुवाला, विनीत कंबोज, पंकज चौहान, गौरव मेहता, राजन चौहान, जसविंद्र मोनू बरार, जजन, मोहित, ज्योति, शुभम चौहान, मदन सुथार,पियुश अरोड़ा, हरदास रिंकू, आजाद कलेनियां इत्यादि मौजूद थे।
Home > NorthIndiaNews > यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने फूंका मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला
यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने फूंका मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला
By Pressvarta • 6:02:00 PM • LatestNews NorthIndiaNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment