Headlines

Restaurants

Fashion

मीडिया की नजर में एमएसजी द मैसेंजर

सिरसा(प्रैसवार्ता)। फिल्म एमएसजी द मैसेंजर को देखकर सिरसा जिला की मीडिया द्वारा डेरामुखी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई, जबकि इनैलो के गढ़ कहे जाने वाले सिरसा में इनैलो व सिखों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। दैनिक अमर अजाला के ब्यूरों चीफ डॉ. गजेंद्र्र सिंह इस फिल्म को साफ सुथरी, समाज को प्रेरित करने तथा ड्रग माफिया के खिलाफ सशक्त आवाज उठाने वाली फिल्म मानते है, तो दैनिक आज समाज के ब्यूरों चीफ दिनेश कौशिक समाजिक कुरीतियों के शमन में इस फिल्म को मील का पत्थर समझते है, जो समूचे समाज के लिए प्ररेणा कुंज का काम करेगी। टाईम्स ऑफ इंडिया के भास्कर मुखर्जी इस फिल्म को समाज के लिए मोटीवेशनल मूवी, अच्छे गाने तथा समाज हितकारी मानते है, तो पंजाब केसरी के नवदीप सेतिया का मानना है कि यह फिल्म सरोकारों को बढ़ावा देने के साथ साथ समाजिक हित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सकरात्मक संदेश देती है। सांध्य दैनिक टोटल हरियाणा न्यूज के संपादक अंजनी गोयल इसे महिला सशक्तिकरण का दिशा व समाज की बुराईयों को समाप्त करने में सराहनीय प्रयास बताते है। टोटल न्यूज व फोक्स न्यूज के रिपोर्टर नकुल जसूजा, क्राईम भारती न्यूज एजेंसी एवं त्रै-साप्ताहिक क्राईम भारती एवं प्रैसवार्ता न्यूज एजेंसी के कार्यकारी अधिकारी मनमोहित ग्रोवर, वरिष्ठ पत्रकार ऋषि पांडेय, सांध्य दैनिक विवेचक के संपादक नंद किशोर लढ्ढा, सांध्य दैनिक सिरसा केसरी के संपादक ओम प्रकाश सैनी, दैनिक पलपल के कमल शर्मा, राष्ट्रीय सहारा दैनिक के संवाददाता रवि बांसल, दैनिक भास्कर के ब्यूरों चीफ सनमीत थिंद तथा आईबीएन-7 के सतनाम सिंह इसे अच्छी मूवी मानते है, जो युवाओं की पथ प्रदर्शक साबित होकर समाजहित से जुड़े अच्छे कार्यों की प्ररेणा देती है। फिल्म बुराईयां छोडऩे, नशा छोडऩेे व स्वस्थ समाज के निर्माण का आह्वान करती है, जो युवाओं को अच्छाई की तरफ आकर्षित करेगी। पॉजिटिव एनर्जी देने वाली इस फिल्म में विरोध करने जैसा कुछ भी नहीं है। फिल्म मानवता विशेषकर महिलाओं के प्रति अच्छा संदेश देती है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes