Headlines

Restaurants

Fashion

मोस्ट अवेटिड फिल्म एमएसजी विश्वभर में रिलीज, देखने के लिए उमड़ी भीड़

सिरसा(प्रैसवार्ता)। वर्ष 2015 की सबसे मोस्ट अवेटिड फिल्म 'एमएसजी - द मैसेंजर' शुक्रवार को विश्वभर में रिलीज हो गई। संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के निर्देशन व अभिनय से सजी फिल्म ने पहले दिन ही देश विदेश में धूम मचा दी। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के आगामी एक सप्ताह तक के सभी शो एडवांस बुकिंग में ही हाउस फुल चल रहे हैं। फिल्म हिंदी के अलावा इंग्लिश, तमिल, तेलगू, मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है। 
सुबह सवेरे ही फिल्म देखने पहुंचे दर्शक
एमएसजी द मैसेंजर के शो सुबह सवेरे शुरू हो गए। हिसार रोड स्थित ओएचएम सिने गार्डन में प्रात: सवा आठ बजे पहला शो शुरू हो गया। उसके बाद सवा नौ, साढ़े नौ, साढ़े बारह, बारह बजकर पचास मिनट, सवा तीन बजे, चार बजे, छह बजे तथा साढ़े छह बजे के शो चलेंगे। फिल्म देखने के लिए दर्शक सुबह सवेरे पीवीआर में पहुंचने लगे। दर्शक फिल्म से जुड़ी हुई टी शर्ट पहने और एमएसजी एमएसजी के नारे लगाते हुए आ रहे थे। दर्शक नाच गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। उधर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। 
दिल्ली में प्रीमियर शो में उमड़ी भीड़
वीरवार रात को नई दिल्ली स्थित सिटी वॉक पीवीआर में 'एमएसजी - द मैसेंजर' का स्पैशल प्रीमियर शो आयोजित किया गया। जिसमें फिल्म के हीरो व निर्देशक संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता हरीश, राजू श्रीवास्तव,  नासिर अब्दूला, संजय कपूर, रमोला बच्चन सहित अनेक हस्तियों ने शिरकत की। उनके अलावा सांसद महेश गिरी, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड के प्रतिनिधि मोहन जोशी, पीवीआर सिनेमॉस की वाईस प्रेसिडेंट शालू सभ्रवाल ने फिल्म देखी व उसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इससे पूर्व बुधवार को पूज्य गुरुजी मुंबई में जुहू विच स्थित पीवीआर में प्रीमियर शो किया। जिसमें निर्देशक राज कुमार संतोषी, जीतू अरोड़ा, सोनी डायरेक्टर रजत कक्कड़, अभिनेता बिंदू दारा सिंह, गुरबचन सिंह, अर्पित रणका, राजू, अभिनेत्री फ्लोरा सैनी, जयश्री, टीवी सीरियल अभिनेत्री काजल व अन्यों ने फिल्म देखी। 
मोहब्बत का पैगाम लेकर आएं हैं, जन जन तक पहुंचे
प्रीमियर शो के अवसर पर मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने कहा कि एमएसजी द मैसेंजर के माध्यम से मोहब्बत का पैगाम लेकर आएं हैं। एक ही लक्ष्य है कि यह जन जन तक पहुंचे और लोग बुराइयां व नशे छोड़कर सुधर जाएं। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने का एक ही मकसद है कि भगवान की हर आलौद के जीवन में ऐसे बहार आ जाए, जैसे राजा की जिंदगी में बहार होती है। उन्होंनें कहा कि यह फिल्म समाज को नई दिशा देगी। यह एक कड़ी है और शुरूआत की है जब तक बच्चा बच्चा सुधर नहीं जाता, स्ट्रांग नहीं बन जाता तथा हमारा देश गुरु देश नहीं बन जाता। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से डेरा सच्चा सौदा द्वारा करवाए जा रहे 105 मानवता भलाई कार्यों में से कुछ कार्यों जैसे खूनदान, पौधारोपण, फूड बैंक, नशा मुक्ति अभियान इत्यादि को दिखाया गया है।  

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes