Headlines

Restaurants

Fashion

कंप्यूटर शिक्षकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। पिछले 26 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैैठे प्रदेशभर के कंप्यूटर शिक्षक हरियाणा पुलिस की बर्बरता का शिकार हो गए। कंप्यूटर शिक्षकों के प्रवक्ता सुरेश नैन ने प्रैसवार्ता से बातचीत में कहा कि  प्रदेशभर के कंप्यूटर शिक्षक वीरवार दोपहर को पंचकुला स्थित शिक्षा सदन का घेराव करने जा रहे थे, कि अचानक हरियाणा पुलिस ने प्रधान सहित कुछ अन्य को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लाठीचार्ज कर शिक्षकों को गिरफ्तार कर अलग-अलग थानों में ले गई और कुछ घंटों के बाद उन्हें वापिस छोड़ दिया। नैन ने कहा कि प्रशासन की ओर से पहले पहल हुई है और लाठीचार्ज भी हुआ है। इस लाठीचार्ज में शिक्षकों को ज्यादा चोटें तो नहीं आई है, मगर वे पुलिस की बर्बरता का शिकार हो गए है। इस लाठीचार्ज के दौरान रोहतक से आए एक शिक्षक उमेश कुमार नाम के एक शिक्षक ने आत्मदाह की भी कोशिश की।  शिक्षक संघ के प्रधान बलराम धीमान ने हरियाणा प्रदेश के सभी संघों को इस आंदोलन में सहयोग देने की अपील की है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes