Headlines

Restaurants

Fashion

राजनीतिक सलाहकार की नियुक्ति के साथ ही बदली सिरसा की राजनीतिक तस्वीर

सिरसा(प्रैसवार्ता)। स्थानीय अधिवक्ता व भाजपाई दिग्गज जगदीश चोपड़ा को मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर के राजनीतिक सलाहकार बनने के साथ ही सिरसा की राजनीतिक तस्वीर में बदलाव आ गया है और भाजपा की गुटबंदी जग जाहिर हो गई है। चोपड़ा के नागरिक अभिनंदन समारोह से पूर्व मंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष गणेशीलाल समर्थक तथा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रही सुनीता सेतिया के समर्थकों ने दूरी बनाए रखी। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रौ. गणेशीलाल के प्रयासों से पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, कांग्रेसी नेत्री सुनीता सेतिया, इनैलो नेता पवन बैनीवाल व इनैलो नेत्री स्वतंत्र बाला चौधरी ने न सिर्फ भाजपाई ध्वज उठाया था, बल्कि भाजपा टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, मगर कोई विजयी परचम लहरा नहीं सका, जिस कारण भाजपा नेतृत्व ने गणेशीलाल को राजनीतिक झटका देने के लिए जगदीश चोपड़ा को ''लालबत्तीÓÓ वाली कार थमा कर उसका राजनीतिक कद ऊंचा कर दिया है। प्रौ.गणेशी लाल तथा जगदीश चोपड़ा के संबंध काफी मधुर नहीं रहे। चोपड़ा को दी गई तवज्जों से गणेशीलाल के समर्थकों में बेचैनी बढ़ गई है, जिसकी पुष्टि चोपड़ा के नागरिक अभिनंदन से बनाई गई दूरी करती है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes