सिरसा(प्रैसवार्ता)। बिजली निगम की लापरवाही के चलते बुधवार को फिर एक गाय की भादरा बाजार की गली खचांजीयान वाली के नुक्कड़ पर बिजली करंट लगने से मौत हो गई है, जबकि गत दिवस भी बिजली करंट लगने से एक गाय की मृत्यु हो गई थी। भादरा बाजार के दुकानदारों ने बार-बार बिजली निगम की लटकती जानलेवा बिजली तारों को ठीक करने की गुहार लगाई थी, मगर बिजली निगम के अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। बिजली निगम की इसी लापरवाही के विरोध में दुकानदारों ने हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा के नेतृत्व में जाम लगाकर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि गाय की हत्या के लिए जिम्मेवार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। जाम की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस के उप निरीक्षक शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को विश्वास दिलाया कि उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिस पर दुकानदारों ने जाम खोल दिया। व्यापारी नेता हीरालाल शर्मा ने एक बार फिर बिजली निगम के अधिकारियों से मांग की है कि वह लटकती जानलेवा बिजली तारों को जल्द ठीक करवाए, ताकि पुन: कोई हादसा न हो और न ही दुकानदारों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़े। इस अवसर पर मास्टर रोशन लाल गोयल, केदारा पाहवा, जयप्रकाश भोलुसरिया, सुशील कंदोई, वेद गोयल, नगर पार्षद सीताराम बटनवाला, सुभाष शेरपुरावाला, अश्वनी कुमार, राजकुमार शर्मा, सुभाष महीपाल, ओम प्रकाश गोयल, वेद प्रकाश, नंद किशोर, स.कवलजीत, पाला सिंह, पुनीत महीपाल, अजय, जगदीश, मनोज महीपाल, रामकुमार पारिक, निर्मल शर्मा, अश्वनी दलाल, टोनी दलाल इत्यादि व्यापारी मौजूद थे।
Home > NorthIndiaNews > बिजली का करंट लगने से भादरा बाजार में गाय की मौैत
बिजली का करंट लगने से भादरा बाजार में गाय की मौैत
By Pressvarta • 12:26:00 PM • LatestNews NorthIndiaNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment