सिरसा(प्रैसवार्ता)। उपायुक्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिरसा का बिजली बिल मात्र दौ सौ रूपये प्रति महीना भरते है, जबकि मात्र दो बिजली बल्ब जलाने वाले विद्युत उपभोक्ता का बिजली बिल करीब एक हजार रूपये तक आता है। आरटीआई में खुलासा हुआ है कि दोनो अधिकारियों के बिजली मीटर कई मास से खराब है और बंद मीटर का ही बिल वसूला जा रहा है। अग्रसैन कॉलोनी निवासी व्हिसल ब्लोअर करतार सिंह ने कुछ समय पूर्व बिजली निगम से उपायुक्त व वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों के बिजली बिल के विषय में सूचना मांगी थी, जिस पर निगम द्वारा बताया गया कि अप्रैल 2012 से लेकर दिसंबर 2014 तक उपायुक्त निवास का बिल 67161 रूपये तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आवासीय बिजली बिल 97549 रूपए है। निगम द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी के अनुसार उपायुक्त आवास का बिल जून 2012 से लेकर दिसंबर 2014 तक 210 रूपये की दर से आया है, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवास का बिल अगस्त 2014 से दिसंबर 2014 तक 200 रूपये प्रति मास आया है, जबकि अक्टूबर 2013 से जून 2014 तक चार सौ के करीब आया है। उपायुक्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक का बिजली मीटर कई वर्षों से बंद पड़ा है। इनका मीटर रीडिंग हर मास एक यूनिट से जीरो यूनिट रहा। उपायुक्त आवास का मीटर रीडिंग फरवरी 2014 से दिसंबर 2014 तक बंद रहा। इसके अलावा एक यूनिट से तीन यूनिट के बीच रहा। हैरत की बात है कि जून और जुलाई 2013 में एकाएक मीटर रीडिंग में वृद्धि हो गई और उपायुक्त आवास का मीटर रीडिंग 57 हजार के आसपास पहुंच गई, जबकि इसी मास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का मीटर रीडिंग 59800 पर पहुंच गया। आरटीआई कार्यकर्ता करतार सिंह का कहना है कि इन दोनो अधिकारियों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज होना चाहिए तथा इनकी विस्तृत जांच होनी चाहिए, कि यह अधिकारी कब से बिजली चोरी कर रहे है।
Home > LatestNews > सिरसा में डीसी व एसपी भरते है दो सौ रूपये प्रतिमास बिजली बिल
सिरसा में डीसी व एसपी भरते है दो सौ रूपये प्रतिमास बिजली बिल
By Pressvarta • 4:08:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment