सिरसा(प्रैसवार्ता)। राज्य सभा सांसद कु. शैलजा बीती रात गांव बकरियांवाली में कांग्रेसी नेता लादूराम पूनिया के निवास पर पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं से होते हुए कु. शैलजा ने कहा कि पुरानी बातें भूलकर कांग्रेसी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए एकजूट होकर काम करें। केंद्र व प्रदेश की दमनकारी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक होकर लड़ेंगें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने घरों व दुकानों पर पार्टी का झंडा लगाएं और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। कु.शैलजा ने गांव ढुकड़ा के सरपंच अश्विनी ढुकड़ा के चाचा महावीर सिंह ढुकड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर कु. शैलजा ने पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की कुशलक्षेम जानी। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा भी मौजूद थे।
Home > NorthIndiaNews > भूल जाओ पुरानी बातें, एकजुट होकर करें काम : कुमारी शैलजा
भूल जाओ पुरानी बातें, एकजुट होकर करें काम : कुमारी शैलजा
By Pressvarta • 2:30:00 PM • NorthIndiaNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment