कालांवाली(प्रैसवार्ता)। तहसीलदार दयाल सिंह ने सोमवार दोपहर बाद भगत सिंह मार्केट में स्थित एक मेडीकल स्टोर में छापामार कर 150 एलफेक्स गोलियों बरामद कर कुछ नशेडियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये नशेड़ी पंजाब के रहने वाले है और सील हुआ मेडीकल स्टोर भाजपा के मंडलाध्यक्ष संजय गाबा के भाई राकेश गाबा है। प्रैसवार्ता को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार दयाल सिंह सोमवार दोपहर को भगत मार्केट का निरीक्षण करने पहुंचे थे, अचानक उन्होंने कुछ नशेडिय़ों को राकेश मैडीकल स्टोर के कुछ नशीली दवाईयां खरीदते हुए देखा। शक के आधार पर तहसीलदार ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की और नशीली गोलियां बरामद कर ली। साथ ही नशेडियों को इन दवाओं को खरीदते पकड़ लिया। तहसीलदार ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। पुलिसिया सूत्रों का कहना है कि कालांवाली पुलिस ने इस नशेडिय़ों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
Home > LatestNews > तहसीलदार ने छापेमारी कर सील किया कालांवाली का मेडिकल स्टोर
तहसीलदार ने छापेमारी कर सील किया कालांवाली का मेडिकल स्टोर
By Pressvarta • 6:18:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment