Headlines

Restaurants

Fashion

'गुरूजी' खेल रहे दोस्तों संग जुआ, पुलिस ने की रेड़, गिरफ्तार

सिरसा(प्रैसवार्ता)। स्कूल में बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने व जुआ-शराब से दूर रहने की शिक्षा देने वाले ही यदि खुद ये सब कुछ करने लगे, तो क्या कीजिएगा? बच्चों का ऐसे गुरूओं से भरोसा उठना लाजिमी ही है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक सरकारी स्कूल के एक गुरूजी रात को उस वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जब ये अपने दोस्तों संग जुआ खेल रहे थे। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार यह मामला डिंग थाना का है, जहां पुलिस ने गुरूजी समेत चार लोगों को जुआ खेलने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। घटनाक्रम के अनुसार सरकारी स्कूल में कार्यरत अध्यापक सुभाष चंद्र पुत्र बिहारी लाल निवासी डिंग मंडी बीती रात अपने दोस्तों महावीर पुत्र हरदेवा, रमेश पुत्र राजेराम तथा मुकेश पुत्र जय सिंह निवासी गांव बोदीवाली जिला फतेहाबाद के साथ डिंग मंडी में किसी स्थान पर जुआ खेल रहा थ। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी को जुआ खेलते दबोच लिया। पुलिस ने जुआ राशि व ताश बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डिंग में मामला दर्ज कर लिया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes