Headlines

Restaurants

Fashion

''आप" को सलाम कर रहा है अकाली-भाजपा तालमेल

सिरसा(मनमोहित ग्रोवर)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में धमाकेदार विजयी परचम लहराने के बाद ''झाडू" का रूझान पंजाब और हरियाणा की तरफ हो गया है। ''आप" के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने पंजाब, हरियाणा की राजधानी तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में डेरा डाल दिया है, वहीं ''आप" की पंजाब इकाई के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने मादक पदार्थों तथा ''आप" सांसद भगंवत मान ने भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने की डफली बजानी शुरू कर दी है। ''आप" ने पंजाब में, जहां अपना जनाधार बढ़ाना शुरू कर दिया है, वहीं अकाली दल व भाजपा ने ''आप" को मजबूती देने के लिए अपनों को पार्टी से निकालकर ''झाडू" थामने का अवसर थमा दिया है।  पंजाब में अकाली दल और भाजपा में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर खट्टा पैदा हो गई थी, जो अभी तक कायम नजर आ रही है। स्थानीय निकाय चुनावों में बगावती स्वर उठाने वाले अकाली दल के 69 तथा भाजपा के 34 बागियों को प्राथमिकता सदस्यता करना ''झाडू" के लिए संजीवनी बन रहा है, क्योंकि बागी दिग्गजों के लिए ''आप" का प्लेटफॉर्म प्रतीक्षारत् कहा जा सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार बगावत ईमानदार, स्वच्छ छवि व जनाधार वाले राजसी दिग्गज करते है, जिनके साथ ज्यादती हुई हो। अकाली दल ने नगर निगम बठिण्डा के चुनावी दंगल में बगावत कर रहे सुरेंद्र लांबा, बलविंद्र बल्ली, तेज कौर चहल, जसवीर जस्सा, सुखचैन सिंह, नरेंद्र्र पाल और जसविंद्र जस्सी, होशियारपुर के हरजिन्द्र सिंह विरदी और संत सियान, मोहाल्ली से कुलवंत सिंह, हरपाल सिंह, सर्वजीत सिंह और मनमोहन कौर तथा मोगा से उषा स्याल, मोहन लाल शर्मा, अमरीक कौर, देवेंद्र सिंह, मोहन लाल शर्मा, कृपाल सिंह, वैध प्रीतम सिंह, सुरेंद्रपाल शर्मा, मनजीत सिंह धम्मू, सुखविंद्र सिंह आजाद, जरनैल सिंह, अशोक धमीजा, पवित्र ढिल्लों, बलजीत कौर, दीपक संधु, सुखदीप सिंह, अंग्रेज सिंह, हरबंस कौर, रंजीत सिंह, विजय भूषण, हरभगवान सिंह, प्रेम कुमार पूर्व पार्षद, लखपत राये पूर्व पार्षद तथा हरदेव सिंह की अकाली दल की प्राथमिकता सदस्यता रद्द कर दी है, वहीं भाजपा ने बठिण्डा से इंद्रलाल, मनदीप अगरोहिया, बसंत सिंह, संजीव बिसवाल, गुरमीत कौर, मोगा से आशा बांसल, रमेश गुलाटी, राजेश शर्मा, गुरचरण कौर, बीना रानी व कुसुम रानी, होशियारपुर से रजनी बाला, हरप्रीत कौर, जितेंद्र सैनी, रिछपाल कौर, अमीरचंद, सुरेंद्रपाल दीवान, मनजीत सिंह बिल्लू,  संदीपनी सिंगड़, बलजीत सिंह राजा, परमजीत कौर, गुरप्रीत कौर, मीना कुमार, अजय कुमार, सुरेंंद्र बीटन, रछपाल ठाकुर, अमरजीत रमण और जगदीश अग्रवाल को पार्टी से बाहर का रास्त दिखाते हुए ''आप" के राजसी प्लेटफॉर्म की राह दिखाई है। सभी बगावती राजसी दिग्गज अपने अपने क्षेत्र में प्रभावी प्रभाव रखते है, जिसका फायदा उठाने के लिए ''आप" ने सक्रियता बढ़ा दी है। पंजाब के बठिण्डा, मोगा, मोहाली और होशियारपुर के नगर निगम चुनाव में ''झाडू" अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकता है और इसी के साथ ही ''आप" का न सिर्फ जनाधार बढ़ेगा, बल्कि उसे ऐसे चेहरे मिलेंगे, जिन्हें ढूंढना शायद ''आप" के लिए आसान नहीं कहा जा सकता। अकाली दल ने बलमजीत सिंह  पूर्व शहरी प्रधान (खमानो), अमरदीप सिंह (सरहिन्द), राजेंद्र टीटू (गोबिंद गढ़), परमजीत कौर, राजेंद्र कालिया, कमलेश पाल(करतारपुर), हरभजन कलसी (नकोदर), इंद्रजीत सिंह काला पूर्व प्रधान (दोराहा), कुलविंद्र सिंह डायरैक्टर मिल्क प्लांट, हरदेव सिंह मठाडू पूर्व प्रधान(पायल), हरजीत सिंह खालसा (खन्ना), सुरजीत सिंह समाध (कोटकपूरा), हरमिन्द्र सिंह, सुखविंद्र कौर, करणवीर सिंह घुम्मन, मास्टर नरेंद्र सिंह, गुविन्द्र सिंह तथा अमरप्रीत सिंह (दसूहा) को पार्टी से निकाल दिया है, जो नगर काऊंसिल चुनाव में बगावत पर उतरे हुए है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes