सिरसा(प्रैसवार्ता)। बहुचर्चित एवं विवादों में रहे मियां-बीबी के बीच आखिरकार तालाक हो गया है। इस विवाद ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां को भी लपेटे में ले लिया था। चूंकि डेरा प्रमुख हनीप्रीत कीे अपनी धर्म की बेटी मानते थेे और उसके घरवालों की हैसियत भी शाही दामाद जैसी थी, मगर इस शाही दामाद ने अपनी बीवी को लेकर डेरा प्रमुख पर ही संगीन और गंभीर आरोप जड़कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया था। दोनो की रजामंदी से तालाक हो गया है और कोर्ट ने भी मोहर जड़ दी है। डेरा सच्चा सौदा में रहने वाली हनीप्रीत को डेराप्रमुख गुरमीत राम रहीम अपनी धर्म बेटी मानते थे। हनीप्रीत की शादी 14 फरवरी 1999 को पानीपत के करतार नगर में रहने वाले विश्वास गुप्ता से हुई। 16 जुलाई 2011 को विश्वास गुप्ता और हनीप्रीत के बीच दुराव पैदा हो गया और ये दोनो अलग-अलग रहने लगे।
Home > LatestNews > डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बेटी-दामाद में तालाक
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बेटी-दामाद में तालाक
By Pressvarta • 7:59:00 AM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment