Headlines

Restaurants

Fashion

आटा चक्की चलाकर सीखी गायकी, अब डीडी पंजाबी पर देंगे प्रस्तुती

प्रैसवार्ता न्यूज : सिरसा (हेमराज बिरट)। कहते हैं जब इरादे बुलंद हो तो मंजिल पाना बेहद आसन हो जाता है, ऐसा ही कुछ कर दिखाया है क्षेत्र के गांव अहमदपुर दारेवाला में आटा चक्की संचालक का काम करने वाले बसंत सिंह पुन्नू ने। उनकी कामयाबी पर ग्रामीणों को नाज हो रहा है, क्योंकि एक आटा चक्की चलाकर घर का गुजर-बसर करने वाले बंसत सिंह को फेमस गायकी के चलते डीडी पंजाबी चैनल पर प्रस्तुति दिखाने का मौका मिला है। शुक्रवार, 19 मार्च रात्रि साढ़े 8 बजे डीडी पंजाबी चैनल पर होने वाले लोक गायकी के कार्यक्रम मेला मेलियां दा में उनके गीत का प्रसारण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार गांव अहमदपुर दारेवाला निवासी बंसत सिंह पन्नू ने गांव में आटा चक्की चलाते हुए भी गायकी का सुर नहीं छोड़ा, बल्कि गायकी के सुरों को चक्की चलाते-चलाते ही सिखते रहे और अपना गीत रिकॉर्ड करवाकर दूरदर्शन पर आने के सपने को पूरा किया है। उन्होंने ने बताया कि उन्हें आज जहां भी गीत गाने का मौका मिलता है तो वे जरा भी नहीं चुकते हैं और खुले दिल से लोगों के सामने अपनी बुलंद आवाज का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गाए गए गीत टीवी पर आने से उनका पूरा परिवार खुश है और उनका बचपन का सपना पूरा होने जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले माह उन्हें डीडी पंजाबी के तहत प्रसारित होने वाले मेला मेलियां दा लोक गायकी के कार्यक्रम में प्रस्तुति का बुलावा मिला, जिसमें उन्होंने अपना गीत रिकॉर्ड कराते हुए चैनल को वीडियो कवरेज कराई है और उसका शुक्रवार को प्रसारण होगा।


Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes