Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा की बेटी ने जीता सुपर स्टार अमिताभ बच्चन से मिलने का प्राइज

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सिरसा की एक बेटी ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से रुबरु होने का पुरस्कार जीता है। आईसीआईसीआई बैंक की ओर से आयोजित ऑनलाईन प्रश्नोतरी में सटीक जवाब देकर विजेता बनी बेबी सिमरो दो अप्रैल को मुंबई में अमिताभ बच्चन से मुलाकात करेगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन बैंक द्वारा 'मीट अमिताभ' के नाम से किया गया था जिसके तहत नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को १४ नवंबर २०१४ से 31 जनवरी २०१५ के बीच अमिताभ बच्चन से संबंधित ऑनलाईन प्रश्नों के जवाब देने थे। प्रतियोगिता में न केवल सही जवाब देने थे बल्कि सबसे कम समय में जवाब देने वाले को विजेता चुना जाना था। बेबी सिमरो ने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करके सिरसा का नाम रोशन किया है। उपायुक्त कार्यालय से सेवानिवृत्त अधीक्षक कंचन व स्कूल प्रिंसिपल सतीश भुटानी की बहुप्रतिभाशाली बेटी बेबी सिमरो इन दिनों पुने की एक आईटी कंपनी में सीनियर सिस्टम इंजीनियर के रुप में पिछले तीन वर्ष से कार्यरत है। अमिताभ बच्चन को दिलोजान से चाहने वाली बेबी सिमरो ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विजेता बनी। आईसीआईसीआई बैंक की ओर से मुंबई में दो अप्रेल को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें सुपर स्टार अमिताभ बच्चन इस प्रतियोगिता के विजेताओं से मुलाकात करेंगे। अवकाश पर सिरसा आई बेबी सिमरो ने बताया कि अमिताभ बच्चन करोड़ों लोगों के चहेते हैं। वह भी अमिताभ बच्चन को बहुत पसंद करती है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से सुपर स्टार से मुलाकात को लेकर वह रोमांचित है। उनसे मुलाकात ही एक बड़ा उपहार है। उसने बताया कि 'मीट अमिताभÓ कार्यक्रम के दौरान विजेता उनके समक्ष अपनी बात भी रख सकेंगे। उसने सुपर स्टार के समक्ष गीत अथवा कविता पेश करने की अनुमति चाही है। जिसकी शीघ्र ही रिकार्डिंग होगी। 

Share this:

1 comment :

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes