Headlines

Restaurants

Fashion

एयर फोर्स हैदराबाद की टीम ने जीता वॉलीबाल महासंग्राम

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिला के गांव नाथूसरी कलां में आयोजित द्वितीय वॉलीबाल महासंग्राम में इंडियन एयर फोर्स हैदराबाद की टीम ने जीत का डंका बजाया। 3 दिवसीय प्रतियोगिता में पंजाब के मस्तवाना साहिब साई (स्पोर्टस एकेडमी ऑफ इंडिया) की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में एयर फोर्स के खिलाड़ी विपिन को श्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस टूर्नामैंट में राष्ट्रीय स्तर की 12 टीमों के बीच रोचक मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामैंट में भारतीय टीम के कोच गुरविंद्र सिंह भी पंजाब पुलिस की टीम में खेले। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में इंडियन एयर फोर्स हैदराबाद ने पंजाब के मस्तवाना साहिब साई की टीम को बैस्ट ऑफ-5 के सैट में लगातार 25-21, 25-18, 25-16 से मात देकर मैच जीत लिया। सैमीफाइनल में मस्ताना साहिब साई की टीम चंडीगढ़ एकेडमी की टीम से 25-17, 24-25, 25-18 अंक से विजयी रही, वहीं एयर फोर्स हैदराबाद व इंडियन आर्मी रुड़की में खेले गए सैमीफाइनल में एयर फोर्स 25-18, 23-25, 25-21 अंक से विजेता बनी। समापन समारोह में मुख्यातिथि समाजसेवी साहब राम कासनिया, विशिष्ट अतिथि प्रवेश श्योराण, हरपाल कासनिया, जयप्रकाश कासनिया, मनोज कासनिया व गोपीराम द्वारा विजेता टीम को 31,000 रुपए तथा उपविजेता टीम को 21,000 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए जयप्रकाश कासनिया ने कहा कि खेल में हार-जीत कोई मायने नहीं रखती। खिलाडिय़ों को हार से निराश न होकर इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकारना चाहिए। हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। खिलाडिय़ों को सफलता पाने के लिए निरंतर अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं तथा देश की धरोहर बच्चों में वॉलीबाल खेल के प्रति जागृति पैदा करना है। प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका कोच कृष्ण कुमार, जयसिंह भिवानी, मंजीत सिंह मस्तवाना, जसविंद्र मस्तवाना ने मुख्य रूप से निभाई। इस मौके पर पूर्व सरपंच जुगलाल कासनिया, रणजीत सिंह कासनिया, पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट वेदप्रकाश कासनिया, राममूॢत आर्य, अनिल कासनिया, आत्माराम बराच, लीलाधर जे.ई., विनोद कासनिया, जिले ङ्क्षसह कासनिया, खूबराम सुथार की भूमिका अहम रही।

इन टीमों ने लिया भाग
                                 इस प्रतियोगिता में एयर फोर्स हैदराबाद, मस्तबाना साहिब साई, इंडियन आर्मी रुड़की, वॉलीबाल अकादमी चंडीगढ़, नैशनल अकादमी रावतसर, हरियाणा पुलिस, पंजाब पुलिस, सी.आर.पी.एफ. दिल्ली, जयपुर रेलवे, नाथूसरी कलां, तरकांवाली व पीली मंदोरी की टीमों ने भाग लिया। सभी 12 टीमों के 4 ग्रुप बनाए और 2-2 मैचों के आधार पर श्रेष्ठ 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची। इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि विभिन्न टीमों में खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ी नैशनल स्तर पर खेले हुए थे। 3 दिन की इस प्रतियोगिता में इन खिलाडिय़ों ने गांव के वॉलीबाल खिलाडिय़ों को खेल के अनेक गुर सिखाए। जूनियर इंडियन टीम के कप्तान रहे रणबीर सिहाग एकेडमी रावतसर की टीम में खेले। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एयर फोर्स ने सी.आर.पी.एफ. दिल्ली को, मस्तवाना साहिब साई ने अकादमी रावतसर को, इंडियन आर्मी रुड़की ने हरियाणा पुलिस को तथा वॉलीबाल अकादमी चंडीगढ़ ने जयपुर रेलवे को मात दी थी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes