Headlines

Restaurants

Fashion

द ब्लड स्ट्रीट को सैंसर बोर्ड ने दी मंजूरी, मई में होगी रिलीज

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पंथक सेवा लहर के प्रमुख संत दादूवाल के मार्गदर्शन में बनाई गई फिल्म द ब्लड स्ट्रीट को भारतीय सैंसर बोर्ड ने प्रमाण पत्र दे दिया है, जबकि विदेशों में सैंसर बोर्ड ने पहले ही प्रमाण पत्र दे दिया था और यह फिल्म मई के प्रथम सप्ताह में रिलीज होगी। फिल्म के मुख्य अभिनेता कर्मजीत बराड़ ने प्रैस को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि यह फिल्म पंजाब की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसे सैंसर बोर्ड ने पहले प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया था। सैंसर बोर्ड का कहना था कि यह फिल्म युवाओं को भड़काने का काम करेगी, जबकि ऐसा फिल्म में कुछ नहंी था। बराड़ ने कहा कि संत दादूवाल के मार्गदर्शन में बनाई गई यह फिल्म द ब्लड स्ट्रीट सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें पंजाब में 1984 में हुए दंगों के बाद 1987 से 1992 के पंजाब के काले दौर को दिखाया गया है और संत दादूवाल ने भी अभिनय किया है। संत दादूवाल नेे इस फिल्म में जुर्म के खिलाफ आवाज उठाने की प्ररेणा दी है। बराड़  ने कहा कि यह फिल्म मई के प्रथम सप्ताह में विश्वभर में एक साथ रिलीज होगी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes