Headlines

Restaurants

Fashion

रणजीत सिंह का पुतला फूंकने पर धमकी, एसएचओ को शिकायत

सिरसा(प्रैसवार्ता)। युवा कांग्रेस नेता चंदन गाबा ने शहर थाना प्रभारी को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत में चंदन गाबा ने कहा है कि बीते, रविवार को उन्होंने यूथ कांग्रेस के तत्वाधान के चौधरी रणजीत सिंह का पुतला फूंका था। उसके बाद उनके मोबाइल नंबर 96711-00108 पर तीन बार 94169-21264 से फोन आया और उसके बारें में जानकारी प्राप्त की। उसी शाम एक बार फिर उसी नंबर से फोन आया और जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। चंदन गाबा ने बताया कि शहर थाना प्रभारी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।  चंदन गाबा ने यह भी बताया कि धमकी देने वाले अपने आप को रणजीत सिंह का समर्थक बताया है। इसलिए अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो उसके जिम्मेवार रणजीत सिंह ही होंगे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes