Headlines

Restaurants

Fashion

साध्वी यौन शोषण मामले में 4 अप्रैल को होगी पेशी


 सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह सोमवार को साध्वी यौन शोषण मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर 1.25 पर कोर्ट परिसर पहुंचे, जहां से उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में हाजिरी लगाई। करीब 30 मिनट तक कोर्ट की कार्रवाई के बाद डेरा प्रमुख डेरा की ओर रवाना हो गए। अब इस मामले में 4 अप्रैल को पेशी होगी। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर के आगे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कर्मचारी बॉडी प्रोटेक्टर व हेलमेट के साथ हाथ में बेंत लिए नजर आए। पेशी के दौरान भारी संख्या में बरनाला रोड़ पर डेरा प्रेमी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि यह मामला अंतिम स्टेज में है, कभी भी कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। प्र्रशासन भी हर तरीके से चाक-चौबंद है। सोमवार सुबह पुलिस लाइन में पुुलिस की आठ कंपनियों की रिहर्सल हुई और रिहर्सल के  बाद एसपी अश्विनी शैणवी ने सभी पुुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes