Headlines

Restaurants

Fashion

भाजपा सरकार से खुश नहीं भाजपाई विधायक

सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा के ज्यादातर भाजपाई विधायक, सांसद व दिग्गज प्रदेश की भाजपा सरकार ने खुश नजर नहीं आ रहे और उन्हें यह सरकार रास नहीं आ रही। मंत्रीमंडल के गठन से लेकर अफसरशाही के तबादले में अपनी अनदेखी के चलते भाजपाई विधायक, सांसद व दिग्गज परेशान है। सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति में उन राजसी दिग्गजों की है, जिन्होंने  अपनी-अपनी पार्टियों से अलविदाई लेकर भाजपाई ध्वज उठाया था। नाम न छापने की शर्त पर एक राजसी दिग्गज ने "प्रैसवार्ता" को बताया कि मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अफसरशाही नहीं समझ पा रही, तो खट्टर अफसरशाही को। इस प्रकार के तालमेल की कमी पार्टी दिग्गजों में नाराजगी पैदा कर रही है। प्रदेश का अफसरशाही का नजरिया अब भी कांग्रेस पक्षीय है। खट्टर सरकार अनुभवहीनता  का राग अलाप रही है, वहीं कांग्रेस इसका फायदा उठाने की फिराक में है। भाजपाई विधायकों व दिग्गजों की उम्मीदें है कि वह सत्ता सुख भोगेंगे, मगर खट्टर सरकार उनकी उम्मीदों पर कुंडली मारे बैठी है। राज्य की वर्तमान राजनीतिक तस्वीर दर्शाती है कि भाजपाई विधायकों व दिग्गजों की नाराजगी प्रदेश को नया मुख्यमंत्री दे सकती है, जिसके लिए भाजपा में एक लॉबी सक्रिय हो गई है। देखना होगा कि मुख्यमंत्री अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाते है या भाजपाई हाईकमान मुख्यमंत्री को बदल सकती है, ताकि भाजपाई विधायकों व दिग्गजों की नाराजगी पर मरहम लगाया जा सके और पार्टी कलह की चपेट में आने से बची रहे। भाजपाई विधायकों व दिग्गजों के सब्र के पैमाने को लेकर भाजपा आलाकमान भी चिंतित बताया जा रहा है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes