Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा जिला के कुत्तावढ़ गांंव में मर्डर

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिला के गांव कुत्तावढ़ में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक का शव मंगलवार सुबह खेतों में पड़ा मिला और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार गांव कुत्तावढ़ निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुखा पुत्र महेंद्र सिंह (42) का शव पूर्व सरपंच त्रिलोक सिंह की ढ़ाणी के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों को जानकारी मिलने पर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई बगड़ सिंह ने बताया कि बीते कल सुबह इसी गांव के निवासी रणजीत सिंह पुत्र राम सिंह व एक अन्य सुखदेव सिंह को घर से किसी पंचायत में शिरकत करने के लिए साथ ले गए थे, लेकिन पूरा दिन व रात बीत जाने के बाद भी सुखदेव नहीं लौटा, तो मंगलवार सुबह उसकी तलाश शुरू की, तो उक्त ढाणी के  निकट खेतों में वह मृत पाया गया। मृतक के चेहरे पर तेजधार हथियारों के निशान होने पर हत्या की आशंका व्यक्त की गई हे। पुलिस ने मृतक सुखदेव सिंह के भाई बगड़ सिंह की शिकायत पर रणजीत सिंह व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes