Headlines

Restaurants

Fashion

बहुजन न्यूज चैनल का सेमिनार 6 अप्रैल को सिरसा में

सिरसा(प्रैसवार्ता)। अंतर्राष्ट्रीय न्यूज चैनल बहुजन न्यूज द्वारा 6 अप्रैल रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला व सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे बेगू रोड स्थित अंबेडकर भवन में होगा। इस कार्यक्रम में बहुजन न्यूज के डायरैक्टर जेम्स रॉयल विशेष तौर पर उपस्थित होंगे और पत्रकारिता के विद्यार्थियों व गणमान्य लोगों को इस चैनल की भूमिका व उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। चैनल के जिला संयोजक राजकमल कटारिया ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं और पत्रकारिता के प्रति लगाव रखने वाले विद्यार्थियों में इसका काफी क्रेज देखा जा रहा है। उन्होंने पत्रकारिता में भविष्य की उम्मीद रखने वाले ऊर्जावान युवाओं का आह्वान किया कि वे इस कार्यशाला में अवश्य आएं और पत्रकारिता के बारे में ज्ञान अर्जित करें। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes