Headlines

Restaurants

Fashion

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होशियारी लाल शर्मा के नेतृत्व में फूंका केंद्रीय मंत्री गिरिराज का पूतला

सिरसा(प्रैसवार्ता)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व महासचिव राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुभाष चौंक पर एकत्रित हुए और केंद्रीय मंत्री गिरिराज का पुतला फूंका। इस अवसर पर होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता रोजाना उल जलूल बयानबाजी कर देशवासियों का ध्यान भंग करना चाहते हैं। लोगों को अच्छे दिन लाने का सपना दिखाने वाली भाजपा की असलीयत सबके सामने आ चुकी है। एक तरफ नरेंद्र मोदी नारी सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े बयान देते हैं दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के नेता रोजाना महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करके नारी शक्ति का अपमान कर रहें हैं। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के संबंध में बयानबाजी करके गिरिराज सिंह ने अपनी ओच्छी मानसिकता का परिचय दिया है। भाजपा नेता सोनिया गांधी सरीखी नेता के खिलाफ ऐसी बयानबाजी करते हैं तो आम महिला की कितनी इज्जत करते हैं किसी ने नहीं छुपा हुआ। शर्मा ने ऐसी बयानबाजी करने के लिए गिरिराज सिंह को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तथा भाजपा पार्टी द्वारा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes