सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर व सवारियों की मुस्तैदी से एक लुटेरे के मंसूबों पर पानी फिर गया। नकदी से भरा बैग छीनकर भाग रहे इस लुटेरे को कंडक्टर व सवारियों ने दबोच लिया जबकि उसके तीन अन्य साथी कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस लुटेरे युवक से पूछताछ कर रही है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह सिरसा बस अड्डा से हनुमानगढ़ के लिए हरियाणा रोडवेज की बस नंबर एचआर ५७-६७६९ रवाना हुई। रानियां चुंगी पर ठहराव के दौरान एक व्यक्ति कार से उतरकर बस में सवार हुआ। जैसे ही बस रानियां रोड पर बांदरों वाली पुली के निकट हनुमान मंदिर के पास पहुंची। यात्री ने बस रुकवाई। बस से उतरते समय उसने कंडक्टर का नकदी से भरा बैग भी छीन लिया। बस के पीछे आ रही कार में अपने साथियों के साथ बैठने की तैयारी कर रहे इस व्यक्ति को बस के परिचालक मनोज कुमार (218) ने बस की सवारियों के साथ उसे काबू कर लिया। बस यात्रियों द्वारा मोर्चा संभालने के लिए कार युवक मौके से फरार हो गए। काबू किए गए गए युवक को सब्जी मंडी चौकी लाया गया। यहां पूछताछ में उसकी पहचान पंजाब के झंडाकलां गांव निवासी गुरचरण पुत्र छिंद्र सिंह के रुप में की गई। बस परिचालक मनोज कुमार ने बताया कि गुरचरण ने पहले हनुमानगढ़ जाने की बात कही थी लेकिन हनुमान मंदिर के निकट उसने यह कहकर बस रुकवाई कि वह कार में ही जाएगा। उतरते समय उसने नकदी व टिकटों से भरे बैग को छीनकर कार में फरार होने की कोशिश की। उसने बताया कि लुटेरे के अन्य साथी रिट्ज कार नं. एचआर २४पी-३६६७ पर सवार थे। पुलिस गुरचरण के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। परिचालक व यात्रियों की मुस्तैदी से लूट की इस वारदात को रोका जा सका।
Home > LatestNews > दिनदिहाड़े रोड़वेज परिचालक से नकदी से भरा बैग छीना
दिनदिहाड़े रोड़वेज परिचालक से नकदी से भरा बैग छीना
By Pressvarta • 6:06:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment